सही शिक्षा क्या है :- मित्रो आज मैं शिक्षा पर अपना लेख लिखने जा रहा हु उमीद है पहले के सभी लेख आपको पसंद आये हुए होंगे । क्या आज हमारी शिक्षा सही है ? वर्तमान में ये प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है । क्या हमें अपनी शिक्षा व्यवस्था परिवर्तन करने की आवश्यकता है। जीवन मे शिक्षा का महत्व, शिक्षा का अर्थ , शिक्षा की आवश्यकता, इनसब बिन्दुयो पर विचार करेंगे ।। चलो शुरू करते है ।। शिक्षा का अर्थ:- शिक्षा शब्द संस्कृत के शिक्ष् धातु से बना है जिसका अर्थ है सीखना या सिखाना। यानि इस अर्थ में शिक्षा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया है। शिक्षा के लिए विद्या शब्द का भी उपयोग किया जाता है जिसका अर्थ होता है जानना। एजुकेशन शब्द लैटिन भाषा के चार शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है प्रशिक्षित करना, अन्दर से बाहर निकालना, पालन पोषण करना और आंतरिक से वाह्य की तरफ जाना। अतः संक्षेप में कहा जा सकता है कि शिक्षा का अर्थ मनुष्य की आंतरिक शक्तियों को बाहर की तरफ आने के लिए प्रेरित करना। जॉन एडम्स के मुताबिक प्राचीन काल में शिक्षा शिक्षक केंद्रित थी। जिसके दो छोर थे, शिक्षक और शिक्षा...