Posts

Showing posts from July, 2020
Image
सही शिक्षा क्या है :- मित्रो आज मैं शिक्षा पर अपना लेख लिखने जा रहा हु  उमीद है पहले के सभी लेख आपको पसंद आये हुए होंगे । क्या आज हमारी शिक्षा सही है ? वर्तमान में ये प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है । क्या हमें अपनी शिक्षा व्यवस्था परिवर्तन करने की आवश्यकता है। जीवन मे शिक्षा का महत्व, शिक्षा का अर्थ , शिक्षा की आवश्यकता,  इनसब बिन्दुयो पर विचार करेंगे ।। चलो शुरू करते है ।।  शिक्षा का अर्थ:-    शिक्षा शब्द संस्कृत के शिक्ष् धातु से बना है जिसका अर्थ है सीखना या सिखाना। यानि इस अर्थ में शिक्षा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया है। शिक्षा के लिए विद्या शब्द का भी उपयोग किया जाता है जिसका अर्थ होता है जानना। एजुकेशन शब्द लैटिन भाषा के चार शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है प्रशिक्षित करना, अन्दर से बाहर निकालना, पालन पोषण करना और आंतरिक से वाह्य की तरफ जाना। अतः संक्षेप में कहा जा सकता है कि शिक्षा का अर्थ मनुष्य की आंतरिक शक्तियों को बाहर की तरफ आने के लिए प्रेरित करना।  जॉन एडम्स के मुताबिक प्राचीन काल में शिक्षा शिक्षक केंद्रित थी। जिसके दो छोर थे, शिक्षक और शिक्षा...

सत्य परमात्मा कौन है :-

Image
आज की अध्यत्मिकज्ञान यात्रा में हम जानने की कोशिश करेंगे कि सत्य परमात्मा  कौन है ?  परमात्मा की खोज प्राचीन काल से ही चली आ रही है । और इस खोज में  युग बीत गए कुछ को सफलता प्राप्त हुई ओर कुछ आज भी इस यात्रा पर निरन्तर आगे बढ़ रहे है । यात्रा सुरु करे उसके पहले हम परमात्मा का अर्थ अच्छे से समझ ले ।  परमात्मा का अर्थ :-   परमात्मा दो शब्दों से मिलकर बना है परम+  आत्मा  , परम का अर्थ है सबसे श्रेष्ठ ओर आत्मा का अर्थ है आत्म तत्व । सत्य परमात्मा कौन है  :-  इंसान के सामने हमेशा एक सवाल रहा है: ' क्या परमात्मा है ? यदि है तो वह कौन है ? या क्या है ? उसके साथ सम्पर्क कहाँ और कैसे किया जा सकता है ? क्या उस परमात्मा ने अपने बारे में इन्शान को कभी कुछ बताया है ?' हालाँकि ऐसे सवालों का ज़बाब देने के लिए अनेको ग्रन्थ लिखे जा चुके हैं. लेकिन केवल एक जबाब के अलावा इसका कोई ज़बाब नहीं हो सकता । इसका सही जबाब सिर्फ तत्व दर्शी संत या सतगुरु ही दे सकते हैं । बाकी सब जबाब केवल अनुमान और कल्पना पर आधारित हैं । तत्वदर्शी संत  का परिचय गीता जी में भी है...